Bharat Ratna Award Winners: List of Bharat Ratna recipients (1954-2019)

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। 1954 में पहली बार भारत रत्न भारत के डोमिनियन के अंतिम गवर्नर-जनरल - सी. राजगोपालाचारी, दूसरे राष्ट्रपति और भारत के पहले उपराष्ट्रपति - सर्वपल्ली राधाकृष्णन, और नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिक वैज्ञानिक सी वी रमन को दिया गया था।

एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। अब तक कुल 48 हस्तियों को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।

Bharat Ratna Award Winners List :



  1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1954)
  2. सी.वी. रमन (1954)
  3. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
  4. भगवान दास (1955)
  5. एम. विसवेशरैय्या (1955)
  6. जवारहलाल नेहरू (1955)
  7. गोविंद वल्लभ पंत (1957)
  8. डी. केसव कर्वे (1958)
  9. बिधान चंद्र रॉय (1961)
  10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
  11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
  12. जाकिर हुसैन (1963)
  13. पांडुरंग वामन काने (1963)
  14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
  15. इंदिरा गांधी (1971)
  16. वी.वी. गिरी (1975)
  17. के. कामराज (1976)
  18. मदर टेरेसा (1980)
  19. विनोबा भावे (1983)
  20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
  21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
  22. बी.आर. अंबेडकर (1990)
  23. नेल्सन मंडेला (1990)
  24. राजीव गांधी (1991)
  25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
  26. मोरारजी देसाई (1991)
  27. अब्दुल कलाम आजाद (1992)
  28. जे.आर.डी. टाटा (1992)
  29. सत्यजीत राय (1992)
  30. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1997)
  31. गुलजारी लाल नंदा (1997)
  32. अरुणा आसफ अली (1997)
  33. एम.एस.सुबुलक्ष्मी (1998)
  34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
  35. जयप्रकाश नारायण (1998)
  36. रवि शंकर (1999)
  37. अमर्त्य सेन (1999)
  38. गोपीनाथ बारदोलई (1999)
  39. लता मांगेशकर (2001)
  40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
  41. भीमसेन जोशी (2008)
  42. प्रो. सी.एन.आर. राव (2013)
  43. सचिन तेंडुलकर (2013)
  44. अटल बिहारी वाजपेयी (2014)
  45. मदन मोहन मालवीय (2014)
  46. प्रणब मुखर्जी (2019)
  47. भूपेन हजारिका (2019)
  48. नानाजी देशमुख (2019)



  • प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया।

  • श्री सचिन तेंदुलकर जी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन को भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।

  • आमतौर पर भारत में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, लेकिन मदर टेरेसा और दो गैर-भारतीयों, पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया है।

  • 1992 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरान्त स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया।

  • भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब भारत रत्न देने की बात आयी तो उन्होंने जोर देकर मना कर दिया, कारण कि जो लोग इसकी चयन समिति में रहे हों, उनको यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिये। बाद में 1992 में उन्हें मरणोपरांत दिया गया।

Comments