बुकर पुरस्कार – The Booker Prize 2020
मैन बुकर पुरस्कार फ़ॉर फ़िक्शन (Man Booker Prize for Fiction) जिसे मैन बुकर पुरस्कार या बुकर पुरस्कार भी कहा जाता है, की स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी। बुकर पुरस्कार को साहित्य का ऑस्कर माना जाता है। राष्ट्रकुल (कॉमनवैल्थ) या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर वर्ष दिया जाता है। इसमें 60 हज़ार पाउण्ड की राशि विजेता लेखक को दी जाती है।
अरविन्द अडिग अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक हैं, जिन्हें अपने पहले उपन्यास द व्हाइट टाइगर (श्वेत बाघ) के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अडिग को मिलाकर अब तक कुल 5 भारतीय लेखक अरविंद अडिग, वी एस नाइपॉल, किरण देसाई, अरुंधति रॉय और सलमान रुश्दी बुकर पुरस्कार जीत चुके हैं।
इस वर्ष 13 पुस्तकों की लंबी सूची को पाँच न्यायाधीशों के एक पैनल द्वारा चुना गया है और दुबई में रहने वाली भारतवंशी लेखिका अवनि दोशी को उनके उपन्यास 'बर्न्ट शुगर' के लिए इस सूची में जगह मिली है। सूची में दोशी का नाम शामिल किए जाने पर चयन मंडल ने कहा, ''उन्होंने मां-बेटी के जटिल और असमान्य रिश्तों को बहुत खूबसूरती के साथ बयां किया है।"
Booker Prize 2020 Longlist Nominations:
Diane Cook - The New Wilderness
(Oneworld Publications)
Tsitsi Dangarembga - This Mournable Body
(Faber & Faber)
Avni Doshi - Burnt Sugar
(Hamish Hamilton, Penguin Random House)
Gabriel Krauze - Who They Was
(4th Estate, HarperCollins)
Hilary Mantel - The Mirror & The Light
(4th Estate, HarperCollins)
Colum McCann - Apeirogon (Bloomsbury Publishing)
Maaza - The Shadow King Mengiste
(Canongate Books)
Kiley Reid - Such a Fun Age
(Bloomsbury Circus, Bloomsbury Publishing)
Douglas Stuart - Shuggie Bain (Picador, Pan Macmillan)
Brandon Taylor - Real Life (Originals, Daunt Books Publishing)
Anne Tyler - Redhead by The Side of The Road
Sophie Ward - Love and Other Thought Experiments
(Corsair, Little, Brown)
C Pam Zhang - How Much of These Hills is Gold
(Virago, Little, Brown)
Comments
Post a Comment